अपना जिलाकबीरधाम विशेषजरा हटकेधर्मस्वास्थ्य

कोरोना काल में योग का फायदा, “करे योग,रहे निरोग”,स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया : योग बाबा

कवर्धा, बोड़ला । विगत दिन बोड़ला विकास खण्ड अंतगर्त ग्राम पंचायत खरहट्टा अचानक स्वास्थ्य जागरूक करने पहुंचे बाबा लेखराम जो कि कवर्धा जिला और अन्य जिलों में भी जाने जाते है बाबा रामदेव के हु बा हु चेहरे के हैं जो विगत कई वर्षों से योग करा रहे हैं जिससे लोग स्वस्थ हैं बीमारियों से कोसो दूर हो गए है । कुछ योग के अभ्यास के लिए लोगो को समय जरूर निकालना चाहिए ,ताकि स्वयं भी अपनी रक्षा कर सके । छात्र छात्राओं को विशेष रूप से कहा कि अपने जीवन की अभी सुरवात की कड़ी है पढ़ाई के साथ योगा भी बहुत जरूरी हैं।

शा उ मा वि खरहट्टा में योग बाबा लेखराम चंद्रवंशी लेखु का आगमन से बच्चों में खुशी का माहौल बना।
उन्होंने 12वी साइंस के छात्रों से कुछ विषय संबंधी ज्ञानवर्धक बातें बताई साथ ही साथ योग ,आसन प्राणायाम,के बारे में भी सामान्य जानकारी दिए
आने वाले शनिवार 25 सितम्बर को योग शिविर आयोजित कर बताएंगे ।
इस अवसर पर संस्था के शिक्षक बी आर साहू ए डी मानिकपुरी,ए आर पटेल,आर जी यादव,टी एल कोशले,एम के वर्मा,उत्तम वर्मा,एस के भास्कर एवम शिक्षिकाएं उपस्थित रही
संस्था के प्रभारी प्राचार्य रामफल चंद्रवंशी ने स्वागत एवम आभार प्रदर्शन किया और आने वाले शनिवार सुबह योग कराने की आग्रह किया, जिससे हम सब की स्वास्थ्य सही और निरोग रहे ।

Related Articles

Back to top button