कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

कार्रवाई:बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तस्करों से छुड़ाए 24 मवेशी

माहुद से मुसुरपुटटा 24 मवेशियों को ले जा रहे गौ तस्करों को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंडरीपानी चौक में पकड़ा। इनके पास मवेशियों के बिक्री से संबंधित वैद्य दस्तावेज नहीं थे। मवेशियों के साथ कुल 5 गौ तस्कर थे जिसमें से एक भाग गया जबकि 4 को पकड़ पुलिस के हवाले किया गया। ग्राम पंचायत उमरादाह के आश्रित ग्राम पंडरीपानी चौक में 24 मवेशियों को गौ तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया।

मवेशियो को ग्राम पंचायत माहुद से पैदल मुसुरपुटटा पांच लोग ले जा रहे थे। उमरादाह के बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे तथा गौ तस्करों को पकड़ पुलिस के हवाले किया। पांच तस्करों में से एक फरार हो गया। 24 मवेशियो में 10 बछड़े तथा कुछ बैल भी हैं जबकि शेष गाय हैं। गौ तस्कर मवेशियों से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

तस्करों से छुड़ा 20 मवेशियों को ग्रामीणों को सौंप दिया गया जबकि 4 को गोठान भेजा गया। अखाड़ा प्रमुख संदीप श्रीवास्तव ने कहा अवैध बिक्री करने 24 मवेशियों के साथ गौ तस्करों को पकड़ा गया है। इस कार्रवाई में बजरंग दल के दुर्गेश जैन, पवन कुमार पटेल, चंद्रशेखर पटेल, रीमन निषाद, अजय जैन, राहुल कौशिक, गोपेश्वर जैन, जोहित कुमार रजक, विकास पटेल, जितेंद्र जैन, मोहित रजक, मुकेश पटेल, अनुज कुमार का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button