छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला
गणेश पंडाल कला मंच में प्रसाद खाने गये युवक की करंट के चपेट में आने से मौत


20 सितंबर 2021 | दुर्ग जिले के बोरसी में रविवार को करंट कि चपेट में आने से युवक कि मौत हो गयी घटना बोरसी सुभाष चौक गणेश पंडाल कला मंच का है जहा मृतक सुरेश ठाकुर पिता गोपाल ठाकुर उम्र 21 वर्ष बोरसी सुभाष चौक कला मंच के अंदर अकेले था प्रसाद खा रहा था खाने के बाद पत्तल को खिड़की के बाहर फेकने के लिए हाथ खिड़की के पास लेकर गया जो लोहे की खिड़की मे करंट होने से चिपक गया जिसके चीखने की आवाज सुनकर उसके साथी व आस पास के लोग जो बाहर थे वे गए और डंडे से मार कर करंट से अलग किये, जहा उन्हें ईलाज हेतु जिला अस्पताल लेकर गये थे जहाँ डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया है



