जांजगीर-चाम्पा जिला

आयोजन:जीवन की बैलेंस शीट तैयार करें: शास्त्री

  • फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दी भगवान महावीर, हनुमान कृष्ण की प्रस्तुति

जैन धर्म के पर्वराज पर्युषण पर्व के चौथे दिन सोमवार को उत्तम शौच धर्म के अवसर पर सागर से आए हुए प्रतिष्ठाचार्य उदय चंद शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान की शांति धारा करवाई गई। समाज के लोगों ने जैन मंदिर में पूजा की। बालिका मंडल द्वारा आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बड़ी संख्या में भाग लेते हुए भगवान महावीर, कृष्ण, हनुमान, मैना सुंदरी, चंदनबाला, जिनवाणी, नारद मुनि, सीता, एवं अन्य विषयों पर सुंदर प्रस्तुति दी।

शांतिधारा करने का सौभाग्य लक्ष्मीकांत जैन राजू जैन शुभम जैन, गुड्डू जैन, मुकेश जैन, रूपेश जैन, चक्रेश जैन, सुशील जैन,वैभव जैन को प्राप्त हुआ। पर्यूषण पर्यूषण पर्व के पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए प्रतिष्ठा आचार्य उदय चंद्र शास्त्री ने कहा कि मनुष्य के हृदय में संतोष होना चाहिए। लोभ के कारण हम सारा जीवन पैसा कमाने में लगे रहते हैं। पैसा आने से लोभ बढ़ते चले जाता है। हम सारा जीवन माया चारी में लगे रहते हैं। धर्म के साथ स्वयं के लिए हमें समय नहीं मिलता और जीवन का अंतिम समय आने पर हमें इसका पछतावा होता है। जीवन में हमें लोभ एवं पाप को कम करने के साथ सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहिए। जीवन ऐसा हो जहां इंसान के पास समय ही समय हो। हम व्यापार करते हैं व्यापार के दौरान 31 मार्च को बैलेंस शीट तैयार करने के साथ वर्ष भर का लेखा जोखा करते हैं, ठीक इसी तरह जीवन का भी बैलेंस शीट बनाकर हमें अपने द्वारा किए गए पाप व बुरे कार्यों का भी लेखा-जोखा तैयार अवश्य करना चाहिए। पर्यूषण पर्व पर समाज के लोग धर्म के साथ सामाजिक कार्यों की ओर अग्रसर हो, समाज में संगठन द्वारा ही समाज आगे बढ़ता है।

Related Articles

Back to top button