कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

अलंकरण समारोह:जिले के 22 स्काउट गाइड को मिला राज्यपाल पुरस्कार

राजभवन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें कांकेर जिले के 22 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स के राज्यपाल पुरस्कार के प्रमाण पत्र कन्या स्कूल कांकेर के गाइड पायल शर्मा राज्यपाल अनसुइया उइके के हाथों दिया गया।

कांकेर जिले कोयलीबेड़ा से प्रभाती, गोमेश्वर कश्यप, अमित राय, आशीष देवनाथ, प्रसन्नजित मंडल, साहिल सरदार, नरहरपुर से सलील कोडोपी, होशंक वट्‌टी, कांकेर से परमेश्वर कांगे, कविता सलाम, हिमांशु देवांगन, देवेंद्र कुमार जैन, नफीसा बानो, पायल शर्मा, आंचल नेताम, प्रियंका समरथ, रेशमा नेताम, महाराजा प्रवीण चंद्र भंजदेव रोवर ओपन दल से राकेश जांगड़े, हिमांशु पटेल, अजय रजक, लॉरेंस मसीह, ओम पुरी गोस्वामी को राज्यपाल अवार्ड प्राप्त हुआ। राजभवन रायपुर में आयोजित राज्यपाल अवार्ड समारोह में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष व स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, राज्य मुख्य आयुक्त व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष व संसदीय सचिव शकुंतला साह, राज्य सचिव कैलाश सोनी उपस्थित थे। कांकेर जिले के स्काउट्स गाइड्स की उपलब्धि पर जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड व जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धुव्र, कलेक्टर चंदन कुमार, डीईओ लक्ष्मण कावडे, सहायक संचालक नवीन सिन्हा, जिला गाइड कमिश्नर सविता पोया, प्राचार्य रोशन वर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button