प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भुगतान:दुर्घटना बीमा कराया था, हादसे में मौत होने पर मिले 20 लाख

ग्रामीण बैंक में 1 हजार रुपए वार्षिक प्रीमियम का दुर्घटना बीमा कराने पर हितग्राही की दुर्घटना में मौत होने पर उसके पुत्र को 20 लाख रुपए के बीमा दावे का भुगतान किया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बाराद्वार की शाखा में 22 मई 2015 को ग्राम खैरा निवासी श्यामलाल सतनामी ने अपना बचत खाता खुलवाया गया था, उसने 12 जनवरी 20 को ग्रामीण बैेंक में उनके बचत खाते के माध्यम से 1 हजार वार्षिक प्रीमियम का दुर्घटना बीमा करवाया था।
जिसके बाद 5 नवंबर 2020 को श्यामलाल सतनामी की गैस सिलेंडर फटने के कारण जलने से माैत हो गई। दुर्घटना में श्यामलाल सतनामी की माैत होने के कारण उसके पुत्र रविशंकर सतनामी ने ग्रामीण बैंक में सूचना दी, जिसके बाद बैंक प्रबंधक ने बीमा राशि का भुगतान करने एवं क्लेम शेटल करने के लिए दस्तावेज मांगे गए। जिस पर रविशंकर सतनामी ने सभी जरूरी दस्तावेज बैंक प्रबंधक का उपलब्ध कराया गया। ग्रामीण बैंक बाराद्वार के शाखा प्रबंधक गौरव सोनी ने बताया कि बैंक के खाताधारक श्यामलाल सतनामी की दुर्घटना में माैत होने के बाद 20 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा क्षेत्रीय प्रबंधक एसएस जुनेजा के मार्गदर्शन बैंक की सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भुगतान किया गया।



