गुम महिलाओं को दस्तयाब करने चलाया गया अभियान..6 गुम महिलाओ को किया गया दस्तयाब

4 सितंबर 2021। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर आर के जोशी के मार्गदर्शन में थाना सुपेला के द्वारा विशेष टीम गठित कर गुम महिलाओं को दस्तयाब करने एक विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में थाना सुपेला के (1.) गुम इंसान कमांक 130 / 2011 की गुम महिला त्रिवेणी बाई वर्मा पिता पीनू वर्मा निवासी कृष्णा नगर सुपेला (2.) गुम इंसान कमांक / 2012 की गुम महिला कुमुदनी वर्मा पति पवन कुमार निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला (3.) गुम इंसान क्रमांक 98 / 2018 की गुमशुदा कु. मीता वर्मा पिता रोहित वर्मा उम्र 21 साल सा० कांटेक्टर कालोनी सुपेला (4.) गुम इंसान क्रमांक 09/2021 की गुमशुदा कु. रानी पाल पिता शिवचरण उम्र 20 वर्ष (5.) गुम इंसान क्रमांक 46 / 2021 की गुमशुदा आरती झा पति संतोष झा उम्र 25 साल सा० लक्ष्मी नगर सुपेला भिलाई एवं (6.) गुम इंसान क 78 / 2021 की गुमशुदा सुनीता महानंद पति जगदीश महानंद उम्र 22 साल निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला को विभिन्न स्थानों से दस्तयाब कर परिजनों को सही सलामत सुपूर्द किया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक सुरेश ध्रुव, उनि पवन देवांगन, प्र.आर 37 खुशबू वर्मा, प्र.आर के 74 भरत यादव, प्र.आर.क 1344 संतोष शर्मा, आर.क 126 संतोष राय, आर.क 269 विशाल सिंह, आर.क 900 आर.क 778 राहुल कुमार, म.आर क 92 ममता वासनिक, म.आर क 682 दीप्ती चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।



