अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

शहर की चारों दिशाओं को किया गया सील…आगामी त्योहारों के मद्देनजर की जा रही अकस्मात चेकिंग…संदेही वाहन सहित संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर..

2 सितंबर 2021। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर संध्या 5:00 बजे से 24 से अधिक पॉइंट पर आकस्मिक सघन चेकिंग की गई। शहर की चारों दिशाओं की सीमाओं को सील कर समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी के द्वारा आगामी त्यौहार के मद्देनजर- संदिग्ध वाहनों, तेज गति मोटरसाइकिल, शराब पीकर वाहन चलाने, मॉडिफाइड वाहनों, दो पहिया वाहन में तीन सवारी चलने वालों, दिगर राज्यों के वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

सघन चेकिंग में दुर्ग पुलिस के 250 से अधिक जवानों के द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के संबंध में यातायात के बल के साथ चेकिंग कार्यवाही की गई।


दुर्ग पुलिस के द्वारा निम्नलिखित पॉइंट पर आकस्मिक चेकिंग कार्यवाही की गई
मोहन नगर – व्हायशेप ब्रिज, मालवीय नगर चौक, राजेंद्र पार्क चौक।
दुर्ग – बस स्टैंड दुर्ग, पटेल चौक, गंजपारा चौक महाराजा चौक, अंजोरा बाईपास।
पुलगांव- पुलगांव चौक।
भिलाई नगर – ग्लोब चौक।
भिलाई भट्टी – बीएसएनएल चौक।
वैशाली नगर- अवंती बाई चौक।
सुपेला- गुरुद्वारा तिराहा, नेहरू नगर,
चौक, सुपेला चौक, सूर्या मॉल चौक।
छावनी- नंदनी रोड सीएसपी कार्यालय के सामने, पावर हाउस चौक।
खुर्सीपार- डबरापारा तिराहा, खुर्सीपार तिराहा।
पुरानी भिलाई- सिरसा गेट चौक, बस स्टैंड चरोदा।
कुम्हारी – स्टेशन चौक कुम्हारी, बैंक ऑफ बड़ौदा कुम्हारी।

उपरोक्त सघन चेकिंग पॉइंट पर स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के द्वारा स्वयं सभी पॉइंट पर जाकर मॉनिटरिंग की गई। साथ ही चेकिंग पर आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की बदसलूकी एवं असुविधा ना हो इस बात का निर्देश भी दिया गया।

( दुर्ग पुलिस के द्वारा इस तरीके से अकस्मात की चेकिंग सतत जारी रहेगी। )

Related Articles

Back to top button