छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार

1 सितम्बर 2021 | पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), संजय कुमार ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के मार्गदर्शन पर मंगलवार को सूचना मिला कि एक व्यक्ति सत्येन्द्र कुमार पटेल शिवपुरी जामुल का मारुती का कार स्वीफ्ट रंग सफेद क्रमांक CG 10 AK 2802 में कार के अंदर पीछे डिक्की अवैध रूप से प्लास्टिक झिल्ली पैकेट में मादक पदार्थ बिक्री करने हेतु एसीसी चौक से जामुल की ओर जा रहा है कि सूचना पर शिवपुरी मंगल भवन के सामने मुखबीर द्वारा बताये अनुसार मारूमी क्रमांक CG10 AK 2802 रंग सफेद को घेराबंदी कर पकड़ कर नाम व पता पूछने आरोपी अपना नाम सत्येन्द्र कुमार पटेल पिता वासुदेव पटेल उम्र 31 साल शिवपुरी जामुल का होना बताया।

जिसके अधिपत्य से मारुती स्वीफ्ट कार क. CG10/AK / 2802 के पीछे डिक्की में प्लास्टिक झिल्ली पैकेट में 09 किलो मादक पदार्थ एवं मारुती कार क्र. CG10AK2802 कीमत 4,00,000 रुपये को जुमला कीमत 4.45,000 रुपये को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध घटित करना पाये जाने पर मौके आरोपी को धारा 380/2021, पारा 20 ( ख ) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मौके पर प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया ।

Related Articles

Back to top button