दन्तेवाड़ा जिला
सीआरपीएफ जवानों ने बम को किया नष्ट:नागाटेकरी से जवानों ने जब्त किया 5 किलो का आईईडी

कोंडासांवली इलाके में नक्सलियों की साजिश को एक बार फिर जवानों ने विफल कर दिया है। यहां के नागा टेकरी में नक्सलियों ने 5 किलो का आईईडी बम छिपा रखा था। ताकि यहां आते ही जवान यहां नक्सलियों के जाल में फंस जाए। रविवार की सुबह सीआरपीएफ 231 बटालियन के कमांडेंट सुरेंदर सिंह के मार्गदर्शन में बटालियन की दो कंपनियां इलाके में निकली हुई थी।
कोंडासांवली कैंप से नागा टेकरी, जगरगुंडा की ओर असिस्टेंट कमांडेंट अर्जुन लाल और नीरज राणा के नेतृत्व में जवानों की टीम नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने गश्त कर रही थी। इलाके की जब बारीकी से जांच की गई तो यहां से 5 किलो आईईडी बम मिला। जिसे बटालियन के कमांडेंट सुरेंदर सिंह के निर्देश पर तुरंत निष्क्रिय किया गया। दरअसल इस इलाके में जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सली अक्सर आईईडी बम लगाकर रखते हैं।



