बिलासपुर जिला

वर्दी का रौब दिखाकर 16 साल तक किया दुष्कर्म:सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रतनपुर थाने में दर्ज हुआ मामला, फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2004 से आरोपी कर रहा था दुष्कर्म

बिलासपुर रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने SI के खिलाफ दुष्कर्म कि शिकायत की है। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपित SI ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 16 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के बाद भी उसने रायपुर, बिलासपुर और रतनपुर क्षेत्र में उसे धमकी देकर संबंध बनाए। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत की है। महिला ने बताया कि 16 साल पहले 2004 में वह रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी । इस दौरान उसकी पहचान अजयकांत तिवारी से हुई । पहचान के कुछ दिन बाद अजय ने युवती को प्रपोज कर दिया। प्यार के झांसे में आई युवती के साथ अजय ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद युवक आरक्षक बन गया। आरोपी अब युवती को अपनी वर्दी का रौब दिखाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी । बाद में उसका चयन सब इंस्पेक्टर के पद पर हो गया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि युवक की शादी हो गई। वहीं , पीड़ित की भी दूसरी जगह शादी हो गई। इसक बाद भी वह वर्दी की रौब दिखाकर अलग अलग जगहों में ले जाकर संबंध बनाता रहा। बार – बार की धमकियों से परेशान होकर महिला ने अब जाकर पूरे मामले में पुलिस से शिकायत की है। इस पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ 294 , 376 , 376 ( 2 ) ( 1 ) , 324 , 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन थाने में भी आया था मामला

पिछ्ले महीने बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक पर 35 साल की महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरक्षक द्वारा हर बार शादी की बात पर टाल मटोल से परेशान महिला ने फिनायल पीकर जान देने कि कोशिश की थी। जिसके बाद उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने इलाज के दौरान एक महिला डॉक्टर को सारी बात बताई थी। जिसके बाद सिविल लाइन थाने में इसकी सूचना दी गई। हालांकि, महिला ने कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज करवाई थी। लेकिन मामले को शांत करने के लिए आरक्षक को महिला से शादी करनी पड़ी थी।

Related Articles

Back to top button