नागमोरी मोड़ के पास हुई दो ट्रको की भिडंत , दुर्घटना मे दोनो ट्रक चालक बाल-बाल बचे

नेशनल हाईवे एनएच-30 चिल्फी घाटी नागमोरी मोड़ मे ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से दो ट्रक आमने -सामने भिड़ गई , इस दुर्घटना मे बाल-बाल बचे ट्रक चालक। आये दिन इस मोड पर दुर्घटना घटित हो रही है, जिसकी चिंता लोगो को सताने लगी है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार 14 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी-04 एलएम-2707 जो जबलपुर से रायपुर सिलतरा के लिए जा रहा था जिसमे लोहा बनाने वाला मिट्टी भरा हुआ था । ट्रक चालक राकेश कुमार साहू से पूछने पर बताया की गाडी का ब्रेक खराब हो जाने के कारण कंट्रोल नही हो पाया और वही सामने से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी-09-जेबी-1542 से जो रायपुर से भोपाल जा रहा था के साथ भिडंत हो गई। चालक शोभी खान से पुलिस की पुछताछ मे बताया की गाडी मे कोयला भरा हुआ है। इस दुर्घटना मे दोनो चालक बाल-बाल बचे , किसी को भी कोई गंभीर चोट नही लगी है। चिल्फी पुलिस द्वारा कवर्धा से हाइड्रा क्रेन बुलाकर दोनो को अलग किया तब जाकर आवागमन प्रारंभ हुआ। डायल 112 के राजेश लांझी , आरक्षक खलक चुम्मन साहू ने अपना भरपुर योगदान दिया।



