छत्तीसगढ़ विशेष

अवैध संबंधों में ‘ममता’ की हत्या:युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर नवजात को तालाब में फेंका, बिना शादी के बन गई थी मां; 17 दिन बाद दोनों गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में अवैध संबंधों को छिपाने के लिए 23 साल की युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 2 दिन के नवजात को मार डाला। बच्चे को जिंदा ही तालाब में फेंक दिया। यहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 17 दिन बाद मामले का खुलासा कर शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला विश्रमापुरी थाना क्षेत्र का है।

मौके पर SDOP सहित जवान पहुंचे थे, जिन्होंने नवजात को पानी से बाहर निकाला था।
मौके पर SDOP सहित जवान पहुंचे थे, जिन्होंने नवजात को पानी से बाहर निकाला था।

युवक-युवती दोनों विश्रामपुरी के रहने वाले हैं। युवती का अजय दास (30) के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच वह गभर्वती हो गई। उसने छिपते-छिपाते 10 अगस्त को एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद 11-12 अगस्त की रात हल्बापारा के तालाब में फेंक दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि, उसे डर था कि शादी से पहले वह मां बनी है, कहीं इसका राज न खुल जाए।

12 अगस्त की सुबह जब ग्रामीण तालाब में नहाने गए थे। उस दौरान उन्होंने नवजात की लाश पानी में तैरते हुए देखी।
12 अगस्त की सुबह जब ग्रामीण तालाब में नहाने गए थे। उस दौरान उन्होंने नवजात की लाश पानी में तैरते हुए देखी।

नहाने गए ग्रामीणों ने तैरती देखी थी लाश, पुलिस को दी थी जानकारी
हल्बापारा के ग्रामीण 12 अगस्त की सुबह जब तालाब में नहाने गए थे। उस दौरान उन्होंने नवजात की लाश पानी में तैरते हुए देखी। इसकी सूचना SDOP भूपत सिंह को दी गई। मौके पर SDOP सहित जवान पहुंचे थे। इन्होंने नवजात को पानी से बाहर निकाला।

Related Articles

Back to top button