सावन रहा सूखा:भादो में अच्छी शुरुआत: मूसलाधार बारिश से तापमान 5 डिग्री घटा

- पिछले साल से 14 मिलीमीटर कम हुई जिले में बारिश, कम बारिश वाली तहसीलोंं में जांजगीर तीसरे नंबर पर
सावन माह में बादल कम बरसे पर भादो में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमान हो गया और तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया। इस वर्ष जून माह में मानसून की शुरुआत में जिले में बारिश अच्छी हुई थी।
जुलाई तक बारिश का रिकॉर्ड पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अधिक ही हो रही थी, लेकिन अगस्त में मानसून ब्रेक के कारण बारिश ही नहीं हुई। इस माह में गिने चुने दिनों में ही बारिश हुई जिसके कारण अब पिछले साल की तुलना में बारिश का आंकड़ा पीछे हो गया है। यह अंतर 14 मिमी का हो गया है। पिछले साल 1 जून से 27 अगस्त तक 798.1 मिमी बारिश हुई थी जबकि इस वर्ष 784.2 मिमी बारिश हुई है। हालांकि शुक्रवार को हुई बारिश से कुछ भरपाई की उम्मीद है।
सारागांव तहसील में हुई सबसे कम बारिश
इस वर्ष सर्वाधिक बारिश 1052.3 मिमी बारिश अकलतरा तहसील में हुई है। वहीं सबसे कम 603.5 मिमी बारिश सारागांव तहसील में हुई। कम बारिश के मामले में जांजगीर तहसील 649 मिमी बारिश के साथ तीसरे नंबर पर है।



