क्या कांग्रेस में होगा JCC (J) का विलय ?

August 27, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी घमासान के बीच एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की कांग्रेस में विलय की खबर है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी.. से JCC (J) सुप्रीमो रेणु जोगी ने कहा कुछ भी हो सकता है.
सूत्रो से प्राप्त जानकारी…रेणु जोगी ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का घर होता है. भविष्य में कुछ भी हो सकता है. फ़िलहाल विलय पर मैं कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं. हमने कांग्रेस से ही हटकर नई पार्टी का गठन किया था, लेकिन हमारा दर्शन, विचार इससे अलग नहीं है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी गुरुवार शाम को ही सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंच गईं हैं. सोनिया गांधी ने मुलाकात और बातचीत के लिए शुक्रवार का समय दिया है. दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद तय हो जाएगा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का विलय होगा या नहीं.



