कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

हादसे में तीन युवतियां घायल:सिंचाई पाइप लगाकर सड़क पर बनाया ब्रेकर, तीन घायल

ग्राम बारदेवरी के भट्‌टीपारा स्कूल के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेत में पानी सिंचाई के मार्ग में पाइप बिछाकर मिट्‌टी से बड़ा ब्रेकर बना दिया गया है। इसके चलते गुरुवार को दो वाहन सवार हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 3 लोगों को चोटे आई है। यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

गुरुवार को पोडगांव स्कूल की शिक्षिका अपने स्कूटी से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान शिक्षिका की स्कूटी बनाए गए ब्रेकर से उछल गई। शिक्षिका द्वारा हेलमेट लगाए जाने से हल्की चोटे आई। उसे यातायात पुलिस द्वारा निजी कार से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

इसके कुछ समय बाद ही अन्य स्कूटी सवार लड़कियां भी ब्रेकर हादसे का शिकार होकर घायल हो गई। उन्हें पर प्राथमिक उपचार कर घर जाने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस ने ग्रामीणों को सड़क पर लगाए गए पाइप को हटाकर तत्काल ब्रेकर हटाने कहा है।

Related Articles

Back to top button