जशपुर जिला

प्रतिदिन रेस्क्यू:सांपों के साथ इंसानों की भी जान बचा रही युवाओं की टोली

  • सांपों को देखकर डरे लोग इन्हें मारने पर होते हैं अमादा, इसलिए निकाली तरकीब

जिले में सांपों के बचाने में बीते 10 सालों से सक्रिय युवाओं की टोली रोज कहीं न कहीं किसी सांप की जान बचा रहे हैं। इससे इंसानों की भी जान बच रही है वे जागरूक हो रहे हैं। मंगलवार की रात कुनकुरी इलाके के जोकारी गांव में ग्रीन नेचर वेलफेयर सोसायटी के सदस्य राहुल तिवारी ने सांप को मारने पर उतारू लोगों के कब्जे से न केवल उस जहरीले सांप अहिराज(बैंडेड करैत) को बचाया बल्कि ग्रामीणों को जमीन पर न सोने, मच्छरदानी का उपयोग करने और सांपो का मानव जीवन मे महत्व समझा।

शिक्षक कैसर हुसैन ने राहुल तिवारी के साथ मिलकर 2011 को जीएनडब्लू नामक संस्था बनाई थी जो अनवरत सांपों के संरक्षण का कार्य कर रही है। इस संस्था से जुड़े युवा खुद के दम पर सांपों की जान इंसानों से तो इंसानों की जान सांपों से बचा रहे हैं। इनसे सांपों के बारे में जानने के लिए देश-विदेश के लोग जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही संस्था के सदस्य पशु-पक्षियों के शिकार रोकने में भी सक्रिय हैं। अभी हाल ही में बाइक रैली करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने टांगरगांव में प्रस्तावित मां कुदरगढ़ी स्टील प्लांट का विरोध किया है।

मंगलवार की रात करीब दस बजे कुनकुरी जोकारी के एक घर से फोन आया कि घर मे एक जहरीला सांप है आ सकते हैं क्या। इसपर उन्होंने कहा इतने रात को उतने दूर आना मुश्किल है सांप अगर दिख रहा तो फ़ोटो भेजिए, आया तो पता चला अहिराज है .उनका कहना था आएंगे या हम सांप को मार दें। इसपर उन्होंने रेस्क्युअर गोविंद शर्मा को फोन किया वो तत्काल बिना समय गवाए वहां पहुंच गए उनके पास न ही रेस्क्यू उपकरण थे और दमेरा से चराईडांड़ जाने वाला रास्ता बहुत जर्जर हो चुका है किसी तरह उस रास्ते से गिरते हुए कुनकुरी पहुंचे और अहिराज को सुरक्षित निकाला ।

Related Articles

Back to top button