रायगढ़ की घटना में सभी आरोपी गिरफ्तार:9वीं के छात्र की स्कूल में घुसकर चाकू घोंपकर हत्या

दो नाबालिगों ने मंगलवार को शहर के रामभांटा सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में घुसकर नौवीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हमले के बाद मेस वाले एरिया से भागता हुआ छात्र स्कूल भवन के स्टाफ रूम गया और गश खाकर गिर गया। साथी उसे ऑटो में बैठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक नौंवी के छात्र सागर टंडन (14) का धांगरडीपा के एक नाबालिग से विवाद था।
पुलिस ने पुष्टि नहीं की, लेकिन लोगों का कहना है कि आरोपी किशोर की परिचित एक लड़की सागर के साथ ही पढ़ती थी। सागर उससे बात करता था, आरोपी को यह मंजूर नहीं था। पहले भी सागर और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। आरोपी लगभग 1.20 बजे लंच ब्रेक के वक्त अचानक स्कूल भवन में घुसा। सागर से पहले उसने हाथापाई की, फिर अचानक चाकू निकालकर घोंप दिया। जान बचाने सागर मेस वाले एरिया से स्टाफ रूम में घुसा, बेहोश होकर गिर पड़ा। एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग बताए गए हैं। इस मामले में छात्रा, चाकू से मारने वाला व उसका साथी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के बाद आरोपी किशोर फरार हो गया। साथी पहले उसे रामभांटा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इसके बाद मेकाहारा ले जाया गया। अधिक खून बहने और आंतों में गंभीर चोट के कारण उसकी रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल में परिजन ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक छात्र के परिजन बोले, मौत बहुत देर बाद हुई, अगर हमले के तुरंत बाद स्कूल से टीचर्स या स्टाफ उसे अस्पताल ले जाते तो जान बच सकती थी।
जांच के बाद हत्या की वजह पता चलेगी
एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग बताए गए हैं। इस मामले में छात्रा, चाकू से मारने वाला व उसका साथी समेत तीन को िगरफ्तार कर लिया है।



