अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषबालोद जिलाशिक्षा एवं नौकरी

एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी वेबसाइट पर भी देख सकेंगे नाम…

24 अगस्त 2021 | इस माह 2 से 20 अगस्त तक मिले ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर जिले के लीड सहित अन्य सरकारी कॉलेजों में फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। किसका-किसका नाम आया है, इसकी जानकारी घर बैठे कॉलेज की वेबसाइट http://www.govtcollbalod.ac.in के माध्यम से भी देख सकते हैं।

लीड कॉलेज में ही जिले के एकमात्र महिला कॉलेज में फर्स्ट ईयर में प्रवेश के लिए लिस्ट जारी की गई है। बीकॉम संकाय में 200 सीट निर्धारित है। इसी अनुसार लिस्ट में मेरिट बेस पर 200 स्टूडेंट्स का नाम व प्राप्तांक का उल्लेख किया गया है। बीएससी, गणित, बायोलॉजी में प्रवेश के लिए भी लिस्ट जारी की गई है।

शासकीय कॉलेजों में फर्स्ट ईयर के लिए निर्धारित सीट
शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त कॉलेज बालोद: बीए संकाय में 400, बीकॉम में 200, बीएससी बायो में 220, गणित में 150, कम्प्यूटर साइंस में 150, बायोटेक में 30, बीसीए में 50 सीट है।
शासकीय कॉलेज दल्लीराजहरा: बीए में 150, बीकॉम में 120, बीएससी संकाय में 120 सीट है।
डौंडीलोहारा: बीए संकाय में 200, बीकॉम में 60, बीएससी संकाय में 130 सीट है।
गुरूर: बीए संकाय में 150, बीकॉम में 80, बीएससी बायो में 80, गणित में 60 सीट है।
अर्जुन्दा: बीए में 230, बीकॉम में 80, बीएससी बायो में 90, गणित में 90 सीट है।
खेरथाबाजार: बीए में 70, बीकॉम में 60, बीएससी 70 सीट है।
गुंडरदेही: बीए संकाय में 150, बीकॉम में 90, बीएससी में 90 सीट है।
अरमरीकला: बीए संकाय में 105, बीकॉम में 60, बीएससी बायो में 90, गणित में 60, सीएस में 20 सीट है।
मंगचुवा: बीए में 70, बीकॉम में 60, बीएससी में 70 सीट है।
डौंडी: बीए संकाय में 150, बीकॉम में 70, बीएससी बायो में 100, गणित में 30 सीट है।
बेलौदी: बीए संकाय में 90, बीकॉम में 60, बीएससी में 80 सीट है।
माहुद बी: बीए में 90, बीकॉम में 90, बीएससी में 90 सीट है।
कन्या कॉलेज बालोद: बीए संकाय में 90, बीकॉम में 90, बीएससी गणित में 90 और बायो में 90 सीट है।

 

Related Articles

Back to top button