राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ पाने वालों में रमन सिंह, अभिषेक सिंह से लेकर धरमलाल कौशिक और कई पूर्व मंत्री,कांग्रेस ने लिस्ट जारी कर लिखा- सबके साथ न्याय कर रही कांग्रेस

सबके साथ न्याय करेगी : छत्तीसगढ़ सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लांच कर दिया है। सरकार का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कृषि में पर्याप्त निवेश और कास्त लागत में राहत देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा कृषि आदान सहायता हेतु ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ लागू की गई है। इस योजना में धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो, कोटकी तथा रबी में गन्ना फसल को शामिल किया गया है। अनुदानग्रहिता किसान यदि गत वर्ष धान की फसल लगाया था एवं इस वर्ष धान के स्थान पर योजना में शामिल अन्य फसल लगाता है, तो ऐसी स्थिति में किसानों को प्रति एकड़ अतिरिक्त सहायता अनुदान प्रदान किया जाएगा।
सूची देखे

इन सबके बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक पोस्ट जारी किया है। पोस्ट में बताया जा रहा है कि न्याय योजना का लाभ किन लोगों को मिला है। इस पोस्ट में बताया जा रहा है कि न्याय योजना का लाभ पूर्व सीएम रमन सिंह से लेकर, उनके पुत्र अभिषेक सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत कई पूर्व मंत्रियों को मिला है। इस लिस्ट में रमन सिंह, अभिषेक सिंह, धरमलाल कौशिक, ननकीराम कंवर, दयालदास बघेल, लता उसेंडी, पुन्नूलाल मोहिले, शकुंतला देवी समेत अन्य का नाम है।कांग्रेस पार्टी सभी के साथ “न्याय” कर रही है. इस लिस्ट के वायरल होने के बाद अब बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया आनी बाकी है, हालांकि ये तय है कि अब ये राजनीति का मुद्दा प्रदेश के लिए बनने वाला है।



