नाबालिग से छेड़खानी करने वाले 05 आरोपियों को कुकदुर पुलिस ने धर दबोचा।

मामला- कबीरधाम जिले के थाना कुकदुर की कार्यवाही।
कवर्धा,26 अक्टूबर 2020/ कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है, कि थाना क्षेत्र में किसी भी महिला से संबंधित अपराध यदि थाने में दर्ज होते हैं तो तत्काल आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करें। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया एन. के. बेंताल के मार्गदर्शन में थाना कुकदूर के अपराध कमांक 109/2020 धारा 354 , 354 ( क ) , 354 ( ख ) , 354 ( घ ) , 341 , 506. 149 , 323 भादवि , 8 पॉक्सो एक्ट व 3 ( 1 ) ( w ) ( ii ) . 3 ( 2 ) ( v ) एक्ट्रो. एक्ट के मामले में ग्राम पोलमी थाना कुकदूर में दिनांक 24.10.2020 को रात्रि में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम देख कर प्रातः 04 बजे वापस अपने घर लौटते समय आरोपीगणों द्वारा रास्ता रोककर बुरी नियत से एक राय होकर 06 नाबालिक बालिकाओं के साथ छेडछाड़ किया गया, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को धर दबोचा जिसमें 01 विधि विरुध संघर्षरत् बालक सहित 04 अन्य आरोपियों 01 मनोहर परस्ते पिता जैन सिंह परस्ते उम्र 18 वर्ष 06 माह सा. पुटपुटा , हाल पोलमी भंगीटोला थाना कुकदूर, 02.विनोद यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 28 वर्ष सा. पोलमी भंगीटोला थाना कुकदूर जिला कबीरधाम , 03.उमेश यादव पिता संतुराम यादव उम्र 30 वर्ष साकिन भंगीटोला पोलमी थाना कुकदूर जिला कबीरधाम , 04.संजु गढ़ेवाल पिता द्वारपाल गढ़ेवाल उम्र 20 वर्ष ग्राम पोलमी भंगीटोला थाना कुकदूर जिला कबीरधाम को घटना के 24 घंटे के भीतर त्वरित पतासाजी कर आज दिनांक 26.10.2020 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया इस उत्कृष्ट कार्यवाही में थाना पंडरिया निरीक्षक श्री के.के. वासनिक , उप निरीक्षक सुमिता यादव थाना पंडरिया, थाना प्रभारी कुकदूर उप निरीक्षक श्री सुमित नेताम , स.उ.नि. संजीव तिवारी, प्र.आर. 298 डोमन बंजारे, व थाना कुकदूर के अन्य स्टाफ इस कार्यावाही में शामिल रहे है ।



