जशपुर जिला

खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने परिजन को दी जानकारी:घर में हो रही थी त्यौहार की तैयारी, खेत पर जाकर युवक ने कर ली खुदकुशी

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के युवक का शव गांव के बाहर पेड़ में फांसी पर झूलता दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। इसपर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और इसी बीच जानकारी मिलने पर पुलिस भी जा पहुंची। आनन-फानन शव को फंदे से नीचे उतारते हुए मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

फिलहाल पूरे गांव में मातम का माहौल है। रविवार को रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण गांव के प्रेम साय तिग्गा के घर में भी खुशियों का माहौल था। सभी लोग खुशी से सुबह साथ उठे और दैनिक कार्यों में जुट गए। इसी बीच प्रेम साय का 28 वर्षीय बेटा राजू तिग्गा खेतों की ओर निकल गया। किसी को कोई अंदेशा नहीं था कि अशुभ समाचार मिलेगा। कुछ देर बाद गांव के कुछ लोग गांव के किनारे खेतों की ओर गए तो उनके होश उड़ गए। दरअसल राजू का शव गांव से कुछ दूर दरोगापारा गांव के खेत किनारे खड़े पेड़ से लटक रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक ऐसी आशंका जताई गई कि इसने फांसी काफी देर पहले ही लगा ली है।

आनन-फानन कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रेमसाय को आकर दी। इसपर पूरा परिवार रोता-बिलखता हुआ मौके पर जा पहुंचा। इसी बीच जानकारी मिलने पर पत्थलगांव की पुलिस भी मौके पर गई और शव को फंदे से नीचे उतारते हुए मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक परिजनों से पूछताछ की जा रही है, कारणों का पता नहीं चला है, फिलहाल अभी पूरा परिवार सदमे में है।

Related Articles

Back to top button