अन्य ख़बरेंअपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजसियासतस्थानीय समाचार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाने के संबंध में किये निर्देश क्या है जानिए

छत्तीसगढ़ में हर वर्ष 25 मई को मनाया जाएगा ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’

शासकीय व अर्ध शासकीय कार्यालयों में शहीदों को दो मिनट का मौन धारण कर दी जाएगी श्रद्धांजलि और राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने का लेंगे शपथ

कवर्धा -23 मई छत्तीसगढ़ में हर वर्ष25मई को’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’के रूप में मनाया जाएगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में आज अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि25मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षा बलों के जवानों और विगत वर्षो में नक्सल हिंसा के शिकार हुए सभी लोगों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’के रूप में मनाया जाए। प्रदेश के सभी शासकीय एवं अर्ध शासकीय कार्यालयों में 25 मई को शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी जाए तथा यह शपथ ली जाए कि राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए हम सब संकल्पित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button