अपना जिलाकबीरधाम विशेषधर्म

आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक बहनों ने स्वयं राखी बनाई पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधा

ABVP बोड़ला की कार्यकर्ता बहनों ने पुलिस जवानो को बांधा रक्षा सूत्र

कवर्धा, बोड़ला 22 अगस्त 2021/ भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व रविवार को पूरे अंचल में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
हालांकि ड्यूटी होने के कारण कई भाइयों की कलाईयाँ सुनी रह गई और भाई-बहन एक दूसरे के पास नहीं पहुँच पाए।लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बोड़ला की कार्यकर्ता बहनों ने रक्षाबंधन में पुलिसकर्मियों भाइयों के सुनी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया ABVP की बहनों ने चाइना राखी का बहिष्कार करते हुए स्वयं से रक्षासूत्र तैयार कर स्वदेशी राखियों का उपयोग कर देश को और भी मजबूत बनाने व आत्मनिर्भर भारत की संकल्प को साकार करने की दिशा में अपनी भूमिका निभाई।इस वर्ष थाना बोड़ला के साथ चौकी पोंडी में रक्षाबंधन पर्व मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर जहाँ उनके मंगल कामना की,वही भाइयों ने बहनों की रक्षा करने का वचन दिया। इस कार्यक्रम में हेमलताव बैरागी, राधिका पाठक, शीतला साहू, गीतांजलि,नगर मंत्री नितिन वर्मा, जिला SFD प्रमुख विनायक वर्मा, दीपक वर्मा, छत्रपाल वर्मा,शैलेन्द्र वर्मा उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button