अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

बस और भैस की जबरदस्त टक्कर, दो भैसों ने मौके पर दम तोड़ा, दो घायल

22 अगस्त 2021.दुर्ग / दुर्ग पुलगांव थाना क्षेत्र के पुलगांव नाला पुल के ऊपर एक बस की टक्कर भैसों से हो गई। जिसमें दो भैसों ने मौके पर दम तोड़ा और दो भैस घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया गया तेज रफ्तार बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर ही दो भैंसों की मौत हो गई। और दो भैस बुरी तरह से घायल हो गए जिसके चलते करीब 1 घंटे तक पुलगांव नाला मार्ग जाम रहा। सूचना पर दुर्ग नगर निगम व पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे। और मौके पर से मृत भैसों को हटाया गया व घायल भैसों को उपचार के लिए भेजा गया।

सूत्रों के अनुसार बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलगांव थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button