बच्चों को ITI में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर कलर्क ने किया, 40 वर्षीय महिला से बलात्कार ।

21 अगस्त 2021,भिलाई। दुर्ग के तकियापारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कलर्क सुनील माहोबिया ने बच्चों को आईटीआई में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर एक महिला से बलात्कार किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर हिरासत में लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। मोहन नगर टीआई जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में शिक्षक नगर निवासी कलर्क सुनील माहोबिया (45 वर्ष) की मुलाकात 40 वर्षीय महिला से हुई थी।
दो बच्चों की मां है पीडिता महिला के दो बच्चे हं। पति ने उसे छोड़ दिया है। वह प्राइवेट जॉब कर अपने बच्चों का लालन पालन कर रही थी। सुनील को जब पता चला कि उसका पति नहीं है। तब उसे बहलाने फुसलाने लगा। उसके बच्चों का एडमिशन आईटीआई में कराने का झांसा दिया। महिला उसके झांसे में आ गई। सुनील ने उसके साथ विश्वासघात करते हुए बलात्कार किया। महिला ने विरोध किया तो उसे शादी कर लेने का झांसा दिया। अब शादी करने से इनकार कर दिया। परेशान महिला ने पुलिस में शिकायत की। तत्काल आरोपी को खिलाफ जुर्म दर्ज कर हिरासत में लिया। आरोपी कलर्क से पूछताछ की जा रही है।



