अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषनौकरशाहीशिक्षा एवं नौकरी

टीचर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों पर मुख्यमंत्री ने नाम ज्ञापन सौपा

19-08-2021 को 4 बजे टीचर्स एसोसिएशन का अनुविभागीय अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कवर्धा ,छग टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आव्हान पर शिक्षक संवर्ग के चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में किए जा रहे चरणबद्ध कार्यक्रम के पांचवे चरण के तहत उन्नीस अगस्त को अपरान्ह 4 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव व शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से शिक्षकों की क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली सहित सोलह प्रतिशत लंबित मंहगाई भत्ता, दिवंगत पंचायत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति, सेवानिवृत्त व दिवंगत शिक्षकों का अर्जित अवकाश नकदीकरण, ग्रेज्युटी आदि से संबंधित मुद्दे शामिल है.

ज्ञापन के तत्काल बाद टीचर्स एसोसिएशन का ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित किया गया जिसमे स्थानीय मुद्दों पर चर्चा एवम सदस्यता अभियान में जोर शोर से भागीदारी निभाने हेतु निर्णय लिया गया।
नवनियुक्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह का स्वागत किया गया एवम स्थानीय मुद्दों पर चर्चा किया गया।

ज्ञापन/बैठक के दौरान मास्क लगाकर रखें, भौतिक/सोशल दूरी बनाकर रखें एवं कोविड-19 के SOP का पालन जरूर किया गया।
ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश टंडन को दिया गया।

संगठन के पदाधिकारी राजेश तिवारी
ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन चंद्रवंशी, पन्ना लोधी, प्रहलाद तिलकवार, रिद्ध राम पटेल, रामानुज यादव, टीका राम तिलकवार, कौशल देवांगन, रघुनंदन वर्मा, विभीषण वर्मा, एम एल साहू, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button