सावन झूले का भी आनंद लिया:ठेठवार समाज महिला मंडल ने मनाया सावन महोत्सव

ठेठवार (यादव) समाज राजनांदगांव महिला मंडल द्वारा मोतीपुर में सावन महोत्सव का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम का प्रारंभ शिव परिवार भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस मौके पर कुमकुम टीका लगाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए अभिवादन किया गया। परिचयात्मक एवं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सावन झूले का भी आनंद लिया गया।
स्वल्पाहार के बाद आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में करुणा यादव, सीमा यादव, दुलारी यादव, लता यदु, मधु यादव, कालिंद्री यादव, शीतल यादव, करिश्मा यादव, रानी यादव, संगीता यादव, भारती यादव, इंदु यादव, पूर्णिमा यादव, तारिणी यादव, दामिनी यादव, देवकी यादव, पुष्पा यादव, योगेश्वरी यादव, रितु यादव, बरखा यादव, नवीता यादव, सोनाली यादव, नूपुर यादव, सीमा यादव, पार्वती यादव, यतीशा यादव, भूमिका यादव, स्वाति यादव आदि मौजूद रहे।



