अवैध रूप से शराब बिक्री करती हुई महिला गिरफ्तार |

20 अगस्त 2021 | पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध हो रही प्रभावी कार्यवाही के तारतम्य में आज मुखबीर से सूचना मिला कि सड़क 21 पंचशील स्कुल के पास गौतम नगर जोन 01 खुर्सीपार में एक महिला अपने घर के सामने मोहर्रम पर शराब भट्ठी बंद होने से अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है। की सूचना पर थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में खुर्सीपार पुलिस महिला स्टाप के साथ रवाना होकर सड़क 21 जोन 01 गौतम नगर पहुंचा जहां पर एक महिला घर से निकाल कर शराब बिक्री कर रही थी।
जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया | नाम पूछने पर अपना नाम टी. पार्वती पति स्व.टी. मिकेल उम्र 45 वर्ष निवासी सड़क 21 पंचशील स्कूल के पास गौतम नगर खुर्सीपार का रहने वाली बतायी आरोपिया के कब्जे से देशी/विदशी शराब मंदिरा कुल 34 पौवा 6:120 बल्क लीटर कीमत 2,880 रूपये को जप्त किया गया आरोपिया के विरूद्ध अपराध कमांक 401/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विवेक राम चंद्रवंशी, आरक्षक राकेश अन्ना, आरक्षक दीपक सिंह, महिला आरक्षक तोषी गोश्वामी, सिविल टीम आरक्षक सत्येन्द्र मढरिया, आरक्षक अरविन्द मिश्रा की विशेष भूमिका रही।



