चखना दुकान के आड़ में अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

20 अगस्त 2021 | दुर्ग सीएसपी कौशलेन्द्र कुमार पटेल एवं चौकी प्रभारी पद्मनाभपुर दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में टीम गठित कर के छापामारी कार्यवाही कि गई | हनोदा रोड (बोरसी) मुक्ति धाम के पास चखना दुकान के आड़ में अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी को पकड़ा हैं आरोपी को पुलिस ने अपने गिरफ्त में लेकर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के विरुद्ध कार्यवाही किया गया आरोपीगण (01) टोपेश साहू स्व. पीलू राम साहू उम्र 35 वर्ष निवसी शक्ति पारा धनोरा जप्ती देशी शराब प्लेन 62 पौवा (02) आरोपी रूपेंद्र कुमार साहू स्व. रिखीराम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी बजरंग पारा धनोरा देशी मसाला पौवा 41 नग कुल टोटल 103 नग शराब जप्त किया गया हैं |
उक्त कार्यवाही में धीरेन्द्र यादव, जावेद खान, चित्र सेन, प्रदीप, आरिफ खान, प्र. आर. नेमू प्रसाद साहू, आरक्षक, शारद सिंह, सचिन सिंह, जमालुदीन कि सराहनीय भूमिका रही |



