दन्तेवाड़ा जिला

फर्जी बीमा कराने वाला गया सलाखों के पीछे:ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी का बीमा एजेंट बताकर इनोवा क्रिस्टा का किया था बीमा, FIR के बाद पुलिस ने जगदलपुर से पकड़ा

बीमा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले जगदलपुर के शुभम तिवारी (25) को गीदम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2 जून को गीदम थाने में धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया था कि जगदलपुर के शुभम तिवारी ने खुद को ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी का बीमा एजेंट बताकर इनोवा क्रिस्टा वाहन क्रमांक सीजी 18 L 9988 का फर्जी बीमा कराया। इस कंपनी का बीमा पेपर देकर 28हजार 249 रुपए की धोखाधड़ी की गई। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।

गुरुवार को जगदलपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गुरुवार को जगदलपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जांच में पता चला कि यह दस्तावेज बीमा कम्पनी द्वारा नहीं दिया गया। प्रीमियम की राशि भी इस बीमा कंपनी द्वारा प्राप्त नहीं की गई। इतना ही नहीं यह 27 अगस्त 2019 तक ही इस बीमा कम्पनी का एजेंट रहा। गीदम थाना प्रभारी जयसिंह खूंटे ने बताया कि, युवक के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए जाने के बाद धारा 420, 467, 466, 471 का अपराध होना पाया गया। अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। वहीं आरोपी फरार था जिसकी तलाश की जा रही थी। गुरुवार को इसे जगदलपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button