जिला महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर धरना प्रदर्शन किया

राज्य सरकार के भ्र्ष्टाचार के खिलाफ महिलाओं ने जमकर किया विरोध
कवर्धा,20 मई 2021/ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को प्रदेश भर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के तहत मातृशक्ति ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खिलाफ घर पर बैठ कर प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला मोर्चा के सभी महिला कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र वासियों ने की धरना प्रदर्शन में अपनी सहभागिता निभाते हुए महिला सुरक्षा व सम्मान या फिर भर्ष्टाचार हो लगातार कांग्रेस की सरकार घोटाला कर भ्र्ष्टाचार में संलिप्त होते ही जा रही हैं इसका आज प्रदेश स्तरीय से लेकर जिला और ब्लाक मुख्यालय एवं बूथ पर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर आक्रोश जताया इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष देव कुमारी चन्द्रवँशी साथ मे महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधु तिवारी ,पिंकी पाहुजा,सुसमा चन्द्रवँशी, रति ठाकुर, सविता ठाकुर सभी ने राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद से महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार दिनों दिन बढ़ते जा रहा है लेकिन राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते महिला सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है आज प्रदेश में जिस प्रकार से महिलाओं के साथ दुष्कर्म और असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही है । उसी क्रम में भ्र्ष्टाचार बढ़ते क्रम में है हाल ही में महासमुन्द जिले का मामला सामने आया है 30 लाख का घोटाला किया है ऐसे कई घोटाले की कांग्रेस की सरकार कर रही हैं इसी मुद्दे पर महिला बाल विकास के अधिकारी अनसन पर सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार चार को लेकर बैठे थे जिसका विरोध महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ तख्ती रख कर विरोध जताया।



