कवर्धा के पंडरिया ब्लाक में एक रसोइया समेंंत पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की हुई पुष्टि

कवर्धा – प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बड़ते ही जा रही है। अभी का ताजा मामला कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लाक का है जंहा पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। पंडरिया विकासखंड के ग्राम पोलमी से 4 और एक नेउर गाँव से मरीज मिलने की खबर है। इन सभी मजदूरों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जिनका ब्लड रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
सभी मजदूर महाराष्ट्र से आये हुए थे। इन मजदूरों को पोलमी के क्वारवेंटाइन सेंटर में ठहराया गया था वही एक मरीज पोलमी क्वारेंटाइन सेंटर में रसोइया के पद में काम कर रहा था जो मजदूरों के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये रसोइया क्वारेंटाइन सेंटर में मजदूरों के लिए खाना बनाने के बाद अपने घर भी आना जाना कर रहा था वही इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ग्रामीणों को संक्रमित होने का खतरा है।




