अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

खतरनाक खंजर, धारदार चाकू सहित एयरगन जब्त, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

19 अगस्त 2021 । जिला पुलिस और साइबर सेल इन दिनों ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. अपराध पर लगाम लगाने दुर्ग पुलिस ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के माध्यम से ई-कॉमर्स कंपनियों से धारदार चाकू , पिस्टल लाइटर और एयरगन मंगाने वालों से हथियार जमा करा रही है. आकर्षक दिखने वाले घातक हथियारों जैसे- चाकू , पिस्टल – लाइटर मंगाने वालों में अधिकांश नाबालिग और नवयुवकों की संख्या है. दुर्ग पुलिस के मुताबिक जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों से 83 नग धारदार चाकू, पिस्टल और अन्य आकर्षक घातक और भयभीत करने वाले शस्त्र जमा कराए गए हैं. पुलिस ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के माध्यम से ई – कॉमर्स कंपनियों से लोगों के द्वारा धारदार चाकू , पिस्टल – लाइटर और एयरगन मंगाए जाने की जानकारी लगातार मिल रही थी, जिसे गंभीरता से पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने इन हथियारों का उपयोग अपराध में करने की आशंका पर जब्ती की गई है|

Related Articles

Back to top button