जांजगीर-चाम्पा जिला

देर रात तक सप्लाई ठप:नया चंदनियापारा में एलटी लाइन पर गिरी दीवार

मंगलवार शाम गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई थी। बारिश के साथ बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर एलटी, इलेवन केवीए लाइन, ट्रांसफार्मर, इंसुलेटर जैसे दर्जन भर उपकरण उड़ने से बिजली सप्लाई देर रात तक प्रभावित रही। नगर के नया चंदानियापारा में बिजली गिरने मकान का दीवार एलटी लाइन के ऊपर गिरा। इससे एलटी लाइन के केबल और पोल भी धराशायी हो गए। क्षेत्र में रात तक बिजली आपूर्ति ठप रही।

केरा रोड स्थित सब स्टेशन में बिजली गिरने से 63 केवीए ट्रांसफार्मर जल गया। अकलतरा रोड पर सीटी और रमन नगर में फीडर का डिस्क खराब हो गया। लगातार हो रही बारिश के कारण इसे दुरूस्त करने में विभाग के अफसरों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इन क्षेत्रों में देर रात तक बिजली गुल होने के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रमन नगर में रात करीब 1 बजे से सुबह नौ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसी नैला रोड, अकलतरा रोड, केरा रोड से सटे मोहल्लों में अंधेरा पसरा रहा। विभाग के अनुसार लाइटनिंग के लिए कुछ जगहों पर पिन इंसुलेटर भी भस्ट हुए थे। जिन्हें बुधवार की सुबह तक दुरूस्त कर सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शुरू की जा चुकी है।

चांपा जोन के 132 केवीए सब स्टेशन पर भी मंगलवार शाम बिजली गिरी। घटना में सब स्टेशन का जंपर कट गया। इससे नगर में करीब 40 से 45 मिनट तक बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। विभाग के इंजीनियरों को उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल दूसरे सब स्टेशन से नगर में सप्लाई शुरू की, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button